April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हथियार लहराने के आरोप में  अंचल सोनकर का बेटा गिरफ्तार
विधायक लखन घनघोरिया की रैली के दौरान बालकनी में हथियार लहराते वीडियो हुआ था वायरल



जबलपुर। सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के वायरल वीडियो को लेकर बेलबाग थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में युवक राजा सोनकर बेलबाग क्षेत्र स्थित अपने निवास की बालकनी से पिस्टल जैसे हथियार के साथ लोगों को डराते हुए दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिस स्थान पर यह घटना हुई वह अत्यंत सार्वजनिक और संवेदनशील क्षेत्र है। आसपास क्लीनिक, स्कूल और मुख्य सड़क होने के कारण यहां दिनभर आम नागरिकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में खुलेआम हथियार लहराना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
बिना लाइसेंस मिला हथियार
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी राजा सोनकर के नाम किसी भी प्रकार का वैध हथियार लाइसेंस दर्ज नहीं है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
राजनीतिक रैली के दौरान हुई घटना
गौरतलब है कि यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब मंगलवार को शहर में कानून व्यवस्था को लेकर विधायक लखन गिनोरिया के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई थी। रैली के दौरान पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के निवास की बालकनी में खड़े उनके बेटे राजा सोनकर को हवा में पिस्तौल लहराते हुए देखा गया। वीडियो में यह भी नजर आया कि उसके पास खड़ी एक महिला भी लोगों को चप्पल दिखाकर उकसा रही थी।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद आम नागरिकों में रोष फैल गया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।
पुलिस की सख्त चेतावनी
बेलबाग थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन करना गंभीर अपराध है और किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास मौजूद हथियार असली था या नकली, और यह कहां से प्राप्त किया गया।
पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर डर और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे आरोपी किसी भी राजनीतिक या सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़ा

अन्य ख़बरें

खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

Newsdesk

पाटन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल

Newsdesk

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading