April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिला पंचायत सभागार में RGSA एवं पेसा अंतर्गत ब्लॉक समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित


डिंडौरी : 22 जनवरी, 2026
      21 जनवरी 2026 (बुधवार) को दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत सभागार, डिण्डौरी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी एवं अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान एवं पेसा अधिनियम अंतर्गत ब्लॉक समन्वयक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
       बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री ईश्वर प्रसाद साहू, जिला समन्वयक श्री राकेश कुमार, जनपद डिण्डौरी, शहपुरा, मेहंदवानी, अमरपुर, समनापुर, बजाग एवं करंजिया के ब्लॉक समन्वयक/डाटा एंट्री ऑपरेटर RGSA/PESA , तथा जिला स्टाफ श्री देवेंद्र झारिया सहित समस्त संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।
      बैठक में निर्धारित एजेंडा के अनुसार निम्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए जिनमें नवीन ग्राम सभाओं के गठन की प्रगति एवं पेसा ग्राम सभा बैठकों की स्थिति की समीक्षा, ग्राम पंचायत स्तर के लाइन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एफआरए विषय पर क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण की योजना पर चर्चा, प्रत्येक जिले में न्यूनतम 02 पेसा मॉडल ग्राम पंचायत विकसित करने पर विचार-विमर्श, पेसा सपोर्ट सेल की प्रगति के मूल्यांकन पत्रक की समीक्षा, प्रत्येक जनपद पंचायत से 05-05 ग्राम पंचायतों की सफलता की कहानियों की समीक्षा, ग्राम पंचायत परिसंपत्ति, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) एवं मेरा गांव मेरी धरोहर पोर्टल में ऑनलाइन डाटा एंट्री की स्थिति की समीक्षा, महिला हितैषी पंचायत (मोहकला/शहपुरा) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा, मासिक कार्ययोजना एवं टूर डायरी पर विस्तृत चर्चा की।
      मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी द्वारा सभी लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान करते हुए समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री ईश्वर प्रसाद साहू द्वारा एजेंडा अनुसार लक्ष्य आधारित विस्तृत चर्चा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

अन्य ख़बरें

खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

Newsdesk

पाटन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल

Newsdesk

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading