April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी संघ,  अजाक्स संघ नगर निगम के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन



जबलपुर। नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी संघ, अजाक्स संघ नगर निगम जबलपुर के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं जबलपुर शहर के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, संघ के संरक्षक रत्नेश सोनकर तथा नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि यह वार्षिक कैलेंडर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों एवं नगरहित को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कैलेंडर में नगर निगम जबलपुर द्वारा किए गए कार्यों के साथ-साथ माननीय महापौर  द्वारा कर्मचारी हित एवं नगर विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी भी सम्मिलित की गई है। कैलेंडर में शासकीय एवं ऐच्छिक अवकाशों के साथ-साथ स्वच्छता, सफाई, जल संरक्षण, संपत्ति कर, “जल है तो कल है” जैसे नगरहित से जुड़े संदेशों एवं प्रतीकों को भी स्थान दिया गया है, जिससे आम नागरिकों को जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने समस्त नगरवासियों, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों को अंग्रेजी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष श्री अमित मेहरा, अक्षय करी, गुलशन जबलपुरी,  राजेंद्र पटेल, मन्नू पटेल एडवोकेट, दीपक नरसम्मालु, रामू भैया, कोयरी नायडू, श्रीनिवास्लु रामाराव, अशोक वर्मा मागरदे, महेंद्र मलिक, राहुल आदित्य, सत्यम सैमुअल, पहलाद बर्मन, विजय सेन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

Newsdesk

पाटन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल

Newsdesk

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading