23.5 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में दिलाई शपथ


डिंडौरी : 22 जनवरी, 2026
         16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई।
         इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, एसडीएम सुश्री भारती मेरावी सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
        कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक रूप से मतदान करने तथा आम नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने इस अधिकार का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करे।

अन्य ख़बरें

उज्जैन: बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत पर सीएम ने जताया दुःख, 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा

Newsdesk

हवा से बातें करती बाइक गिरी मौत के गड्ढे में, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Newsdesk

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने रचा स्वर्णिम ऊर्जा वर्ष 2025-26

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading