27.9 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नवेगांव 3 में सांसद भारती पारधी,पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल एक साथ पांच विकास कार्यो की सौगात कार्यक्रम में हुये शामिल
ग्रामीणों ने गाजे बाजे, आतिशबाजीयो के नजारो के बीच खुशियो का मनाया उत्सव


वारासिवनी….ग्राम नवेंगाव 3 मे एक साथ पांच विकास कार्यो की सौगात कार्यक्रम मे सांसद श्रीमती भारती पारधी, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, पूर्व सांसद डा ढालसिंह बिसेन, जिला पंचायत सदस्य मधू शूक्ला, सरपंच संदीप लिल्हारे सहित अनेको जनप्रतिनिधीगण शामिल हुये। क्रमश एक के बाद एक भूमीपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम मे ग्रामीणजनो ने भी अधिक संख्या मे शामिल होकर अपनी खुशियो को उत्सव के समान बताकर एक साथ सामुहिक रूप से भोजन किया।
श्रीराम चरित मानस सत्संग सम्मेलन का भी हुआ आयोजन……..
ग्राम की सीमा से निकली रैली मे ग्रामीणो की भारी भीड ही अतिथीयो के प्रति आभार व्यक्त करते हुये नजर आयी। रैली मे गाजे बाजे और आतिशबाजीयो के नजारो के बीच समुचे कार्यक्रम मे जनमानस का उत्साह बता रहा था कि आज का दिवस ग्राम पंचायत के लिये विकास की नयी परिभाषा लिख रहा है। दूसरी ओर रात्रि मे श्रीराम दीप महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर श्रीराम चरित मानस सत्संग सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
रेल्वे की दुसरी लाईन के लिये है प्रयासरत……
इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच व सेवामयी कार्यो का परिणाम है की आज देश के प्राय सभी राज्यो मे भाजपा ही चुनाव जीत रही है। हम भी जिले मे दुसरी रेल लाईन के साथ सभी तरह की सुविधाओ को महानगरो की तर्ज पर लाने के लिये पुरी क्षमता के साथ प्रयासरत है। नवेंगाव पंचायत को सभी जनप्रतिनिधीयो ने विकास कार्याे की सौगात दी है। गुडडा भैया ने पहले ही ग्रामीण सडको का जाल बिछा दिया है। अगर पिछले विधानसभा चुनाव मे जनता गलती नही करती तो आज के विकास उत्सव मे गुडडा भैया भी एक बडी विकास की सौगात अवश्य देते।
बेनी रेंगाटोला मार्ग की भी मिल गयी है स्वीक्रती…..
पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा की आज ग्रामीण क्षेत्रो मे करोडो रूपये की इतनी पक्की सडके बन गयी है कि गिनती करना भी आसान नही है। आप लोग ग्राम बेनी – रेंगाटोला मार्ग निर्माण की जो बात कर रहे थे। उसकी स्वीक्रति भी हो गयी है। अब टेंडर आदि की प्रक्रिया भर शेष है। और घोटी – धापेवाड़ा 40 करोड़ रुपये के पूल के बाद डोंगरमाली से घोटी पक्की सडक का 14 करोड रूपये का कार्य आधा हो भी चुका है। आप सभी लोग इस विषय पर अवश्य ध्यान आकर्षित करे की बडे बडे फलाई ओवर बनने और नदियो पर व्रहद पूल बनने के बाद जमीन के दाम आसमान पर पहुच गये है। इसका फायदा हमारे क्षेत्र के किसानो को स्पष्ट तौर पर मिल रहा है। साथ ही इन दर्जनो मार्गो पर बडी बडी सडको के कारण आज कोई भी छोटे से छोटा व्यवसाय खोलने पर वह फायदे की श्रेणी मे आ गया है।
ग्राम की एकता का परिणाम है विकास कार्यो की बडी बडी श्रंखला…..
सरपंच संदीप लिल्हारे ने अतिथीयो का आभार व्यक्त करते हुये कहा की आज पांच विकास कार्यो मे सामुदायिक भवन लागत 25 लाख रूपये का भूमीपूजन, स्कूल बिल्डिग लागत 27 लाख का लोकार्पण, देवी चैक पार्ट वन व पार्ट टू का सीमेंटीकरण लोकार्पण, देवी चैक पर हाईमास्क का लोकार्पण अतिथीयो के हस्ते गाजे, बाजे व पटाखो के शोर के बीच किया गया। यह विकास कार्यो की श्रंखला हमारे ग्राम की एकता और नयी सोच का परिणाम है की सभी जनप्रतिनिधीयो ने नवेंगाव 3 को अपना आर्शीवाद प्रदान किया है। कार्यक्रम मे विशेष रूप से सर्वश्री दुर्गाप्रसाद लिल्हारे, राकेश बनोटे, जुगराज गौतम, लिखनलाल बिसेन, गनपत चैधरी,सोहन डहारे,सिरामन डहारे, शंकर पटले, बलराम मसखरे, मनोज लिल्हारे आदि उपस्थित भी रहे है।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading