27.9 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: भंवरताल गार्डन के सामने खड़ी कार में लगी भीषण आग, वीडियो आया सामने

जबलपुर, मध्य प्रदेश। शहर के भंवरताल गार्डन के सामने खड़ी एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क किनारे खड़ी थी, तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तेज होने पर लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading