23.5 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

तेज रफ्तार कार से मजदूरों को कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार, ट्रेन से भागने की फिराक में दबोचा गया

जबलपुर। नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार से कुचलकर फरार हुए आरोपी लखन सोनी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह दर्दनाक हादसा 18 जनवरी 2026 को थाना बरेला क्षेत्र अंतर्गत सिग्मा कान्हा कॉलोनी, सालीवाड़ा के पास नेशनल हाईवे पर हुआ था, जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 11 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे।

पुलिस के अनुसार मंडला से जबलपुर की ओर आ रही सफेद रंग की कार के चालक ने लापरवाही से तेज गति में वाहन चलाते हुए सड़क किनारे काम करने के बाद लंच कर रहे मजदूरों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया था। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी रहा, जबकि पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार मालिक दीपक सोनी (पिता रमेश सोनी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ में सामने आया कि हादसे के वक्त कार उसका भाई लखन सोनी चला रहा था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया था, जबकि आरोपी लखन सोनी फरार चल रहा था।

फरार आरोपी की तलाश में थाना बरेला पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम गठित की गई। इसी दौरान क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि लखन सोनी जबलपुर स्टेशन के पास शहर छोड़कर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन में घेराबंदी की और आरोपी को बोगी के भीतर से गिरफ्तार कर लिया। गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी पुणे भागने की योजना बना रहा था और कटनी से ट्रेन में सवार हुआ था। पुलिस ने उसे टिकट सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी लखन सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए), 125(बी), 105 तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 184, 134, 187 और 177 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर पर मेडिकल हब बनाएगा: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला

Newsdesk

उज्जैन: बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत पर सीएम ने जताया दुःख, 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा

Newsdesk

हवा से बातें करती बाइक गिरी मौत के गड्ढे में, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading