27.9 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छता के संकल्प के साथ ’माँ रेवा’ की सेवा में जुटा नगर निगम*
*का अमला



जबलपुर। पावन सलिला माँ नर्मदा के प्राकट्योत्सव को लेकर संस्कारधानी में उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा है। इस महापर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आस्था को देखते हुए नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी विशेषकर सफाई दूत भारी उत्साह और हर्षोल्लास के साथ स्वच्छता के कार्यो में 24 घंटे जुटे हुए है।

*घाटों पर ’स्वच्छता दूतों’ का पहरा*

भोर की पहली किरण के साथ ही ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, भटौली विसर्जन कुण्ड, दरोगाघाट, खारीघाट, कालीघाट और मॉं नर्मदा के सभी प्रमुख घाटों पर नगर निगम का स्वच्छता टीम सक्रिय है। माँ रेवा की पवित्रता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सफाई मित्र निरंतर तटों की सफाई कर रहे हैं। पूजन सामग्री और विसर्जन के लिए विशेष कुंडों की व्यवस्था की गई है, ताकि मुख्य धारा में गंदगी न मिले।

*अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी उत्साह*

इस बार की व्यवस्थाओं में खास बात यह है कि निगम के उच्च अधिकारियों से लेकर मैदानी कर्मचारियों तक में अद्भुत समन्वय और उत्साह देखने को मिल रहा है। घाटों पर कंट्रोल रूम स्थापित कर पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही है। शाम को होने वाली भव्य आरती और दीपदान के लिए घाटों को दूधिया रोशनी से सजाया गया है। पेयजल, मोबाइल टॉयलेट्स और सुगम आवागमन के लिए निगम की टीमें 24 घंटे तैनात हैं।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading