जबलपुर। 6वीं वाहिनी जबलपुर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी के सेनानी सिद्धार्थ चौधरी (भा.पु.से) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण उपरांत सेनानी सिद्धार्थ चौधरी सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए वर्दी के सम्मान को सर्वाेपरि रखने, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा संविधान एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की भूमिका केवल कानून प्रवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में विश्वास, सुरक्षा एवं न्याय की भावना को सुदृढ़ करना भी उसका प्रमुख दायित्व है।
गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाओं के लिए कुल 57 जवानों को पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य, अनुशासन एवं निष्ठा के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सेनानी सिद्धार्थ चौधरी द्वारा वर्ष 2025 के लिए “श्रेष्ठ पुलिसकर्मी” पुरस्कार की अभिनव पहल करते हुए यह सम्मान प्रधान आरक्षक दीपक प्रधान को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यपरायणता एवं कार्यक्षमता के लिए प्रदान किया गया।
समारोह के अंत में सेनानी सिद्धार्थ चौधरी द्वारा सभी पुरस्कार प्राप्त जवानों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी लगन, निष्ठा एवं समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।


