April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला उमरिया द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी गई सलामी



उमरिया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया द्वारा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला कार्यालय, मोहनपुरी उमरिया में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने सुबह 8:00 बजे विधिवत ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही उपस्थित सभी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता साथियों एवं छात्र–छात्राओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति नारों से गूंज उठा। जय हिन्द और जय संविधान के उद्घोष के साथ सभी ने भारतीय लोकतंत्र की गरिमा और संविधान की मर्यादा को बनाए रखने का संकल्प लिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मा. जीतू पटवारी जी के द्वारा जारी जनता के लिए संदेश का बाचन किया गया ।
*संविधान हमारी ताकत, युवाओं को आगे आना होगा  मो. असलम शेर*
इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए कहा गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारा संविधान ही हमारी असली ताकत है। यह देश युवाओं का है, और देश के भविष्य को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी भी युवाओं की है। हमें शिक्षा, समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा जागरूक रहना होगा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सदैव छात्रों की आवाज बनकर खड़ी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत का लोकतंत्र विविधता में एकता का प्रतीक है और युवाओं को सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, NSUI के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफल और गरिमामय बना।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading