April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन
आठ जिलों के 169 छात्र मॉडल, लघुनाटिका, स्वरचित गीत व प्रश्नमंच के माध्यम से कर रहे सहभागिता


जबलपुर। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) जबलपुर द्वारा दो दिवसीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान जोन (संभाग) स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन डाईट परिसर में किया जा रहा है।
डाईट प्राचार्य अजय दुबे ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में माँ सरस्वती के पूजन, वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि श्री गहलोत ने जोन स्तर तक चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देते हैं। इससे विद्यार्थियों में स्वयं करके सीखने की जिज्ञासा विकसित होती है और विषयों की नीरसता व रटने की प्रवृत्ति समाप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर चयन के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
प्रदर्शनी विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की थीम पर आधारित है, जिसमें विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान विषयों पर मॉडल, लघुनाटिका, स्वरचित एकल गीत, सेमिनार एवं प्रश्नमंच के माध्यम से प्रस्तुति दी जा रही है।
शाला स्तर से प्रारंभ होकर जनशिक्षा केंद्र, विकासखंड और जिला स्तर से चयनित होकर संभाग के आठ जिलों के 169 विद्यार्थी एवं 32 मार्गदर्शी शिक्षक इस जोन स्तरीय प्रदर्शनी में सहभागिता कर रहे हैं।
प्रदर्शनी का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण में कमी, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, लोकतंत्र, मतदान जागरूकता, मानव अधिकार, आधुनिक कृषि, उभरती प्रौद्योगिकी, जल संरक्षण, गणितीय अवधारणाओं तथा सामाजिक चेतना को विद्यार्थियों में विकसित करना है।
विद्यार्थियों द्वारा आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, भारतीय लोकतंत्र, सौरमंडल, पृथ्वी, जल शुद्धि यंत्र, भूकंप, ज्वालामुखी, पाइथागोरस प्रमेय, ज्यामिति आकृतियाँ, संतुलित आहार, हड़प्पा संस्कृति एवं सिंधु घाटी सभ्यता सहित अनेक विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा, प्रदर्शनी प्रभारी सुनील शर्मा, सहायक प्राध्यापक वाई.एन. द्विवेदी, व्याख्याता केशव दुबे सहित डाईट स्टाफ, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading