केवलारी – संदीपनी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी की एनसीसी ऑफिसर श्रीमती विनीता बघेल को मुख्यालय डीजी एनसीसी पत्र संख्या 0162/नीति/एनसीसी मुख्यालय/ए एएनओ दिनांक 5 दिसंबर 2025 अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत एनसीसी जूनियर विंग की TO रैंक अधिकारी का प्रमोशन कर second officer रैंक प्रदान की गई।
उपयुक्त पत्र के आधार पर संदीपनी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी मैं संचालित 1 एमपी आरटी रेजीमेंट की NCC विंग की एनसीसी ऑफिसर विनीता बघेल को कमांडिंग ऑफिसर विक्रांत त्यागी सेना मेडल एवं सूबेदार मेजर पिथंन्ना सामि के द्वारा SO (Second officer) डबल स्टार रैंक प्रदान की गई। इस शुभ अवसर पर संदीपनी विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई साथ ही प्राचार्य एल. आर .बछलियां द्वारा उनका स्वागत अभिवादन किया गया।


