27.9 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

बरेला शारदा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गैरेज में घुसा, पलटने से मचा हड़कंप

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा मंदिर के सामने गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गैरेज में घुसते हुए पलट गया। हादसे के वक्त गैरेज में काम कर रहा दुकानदार समय रहते भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सीधे गैरेज में जा घुसा, जिससे पूरा गैरेज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के पलटते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading