पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), वं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्ग दर्शन में थाना घमापुर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी घमापुर श्रीमति ठाकुर ने बताया कि आज दिनांक 29/1/26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रीता कुचबंधिया का खंडहर मकान चांदमारी टेस्टिंग रोड घमापुर में एक व्यक्ति 04 सफेद रंग के प्लास्टिक के डब्बे में काफी मात्रा में शराब लिये ग्राहक के इतजार में खड़ा है। सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दविश दी गई, चांदमारी रीता कुचबंधिया का खंडहर मकान के पास मुखबिर के बताए हुलिए का युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम रवि ठाकुर उर्फ आर्यन ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी पंचशील स्कूल के पास चांदमारी थाना घमापुर बताया जिसके कब्जे में रखी चार प्लास्टिक की कुप्पियों में 60 लीटर कच्ची शराब भरी मिली जिसे जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका – आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक दिनेश गौतम, प्रधान आरक्षक राकेश कुमार, आरक्षक विजय की सराहनीय भूमिका रही।


