April 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

महिला से लूट का त्वरित खुलासा, पनागर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में महिला से हुई लूट की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और मंगलसूत्र भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने बताया कि बुढागर निवासी हेमलता बर्मन पारिवारिक कार्य से बुढागर से महाराजपुर जा रही थीं। इसी दौरान देर रात स्कूटी से आए तीन अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और मोबाइल, नकदी व मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पनागर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी एक्सेस स्कूटी का इस्तेमाल कर वारदातों को अंजाम देते थे और रायपुर व देवरी बस्ती के निवासी हैं।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि यह गिरोह संगठित रूप से लूट की घटनाओं को अंजाम देता था और मढ़ोताल थाना क्षेत्र में भी कई वारदातों में शामिल रहा है, जिस पर मढ़ोताल पुलिस द्वारा अलग से कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों में से एक के खिलाफ पनागर थाने में पहले से तीन से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य दो के खिलाफ भी एक-एक मामला दर्ज पाया गया है।

पनागर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading