27.9 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस परेड: पॉपुलर चॉइस में गुजरात को मिला पहला स्थान, पुरस्कार को लेकर कलाकारों में दिखा उत्साह



नई दिल्ली, 30 जनवरी 77वें गणतंत्र दिवस के समापन के बाद कर्तव्य पथ पर समारोह का हिस्सा बने कलाकारों और झांकियों को शुक्रवार को पुरस्कार दिए गए। गुजरात ने लगातार चौथी बार पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया इस अवसर पर कलाकारों में जबरदस्त उत्साह और खुशी देखी गई।

गुजरात की रहने वाली आस्था जोशी ने कहा कि हमारे ग्रुप को चौथी बार झांकी के लिए पुरस्कार मिला है। इससे हमें बहुत खुशी हो रही है। सुरभि यादव ने कहा कि जीत के इस जश्न को देखकर हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। वहीं, सुंदरम कल्चरल ग्रुप से जुड़ीं गुजरात की प्राची ने कहा कि हम चौथी बार पुरस्कार जीत रहे हैं, जो हमारे लिए एक इतिहास बन चुका है। कोई भी राज्य लगातार चौथी बार पुरस्कार नहीं जीता है। हम बहुत खुश हैं और हमारी मेहनत रंग लाई है।

नई दिल्ली में आयोजित भव्य परेड के बाद अलग-अलग श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ झांकियों और मार्चिंग दलों को पुरस्कार प्रदान किए गए। ‘जजेस चॉइस कैटेगरी’ में प्रदेशों की झांकियों में महाराष्ट्र को पहला, जम्मू-कश्मीर को दूसरा और केरल को तीसरा पुरस्कार मिला, जबकि मंत्रालयों में संस्कृति मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।

वहीं, पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में गुजरात ने पहला, उत्तर प्रदेश ने दूसरा और राजस्थान ने तीसरा स्थान हासिल किया। मंत्रालयों में शिक्षा मंत्रालय की झांकी को पहला पुरस्कार मिला। सेवाओं में इंडियन नेवी (जजेस चॉइस) और असम राइफल्स (पॉपुलर चॉइस) को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया, जबकि सीएपीएफ में दिल्ली पुलिस (जजेस चॉइस) और सीआरपीएफ (पॉपुलर चॉइस) को सम्मानित किया गया।

संजय सेठ ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पावन पर्व संपन्न हुआ है। कर्तव्य पथ पर झांकियां, कल्चर प्रोग्राम और वंदे मातरम का गान था। पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को भी कर्तव्य पथ पर उतारा गया। हमने कलाकारों को सम्मानित किया, तो एक भाव था। 140 करोड़ देशवासी गणतंत्र दिवस की परेड का इंतजार करते थे। ऐसे में इन कलाकारों की तरफ से अलग-अलग कार्यक्रम कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित करना, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का इससे अच्छा उदाहरण कुछ नहीं हो सकता है।

अन्य ख़बरें

केरल चुनावः कन्नूर जिले के 2177 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Newsdesk

आईपीएल 2026: पंत ने खेली कप्तानी पारी, एसआरएच को 5 विकेट से हराकर एलएसजी ने खोला जीत का खाता

Newsdesk

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले 319 करोड़ रुपए की प्रचार सामग्री और कैश जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading