April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सुबह सैर पर निकले रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौ
शोभापुर ब्रिज के पास बेसुध मिले, साइलेंट अटैक की आशंका


जबलपुर। पुलिस विभाग से हाल ही में सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए मंगल प्रसाद गोटिया का गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। वे रोज़ की तरह सुबह सैर के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। बाद में उनका शव शोभापुर ब्रिज के पास सड़क किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने जब एक व्यक्ति को बेसुध हालत में पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक तौर पर डॉक्टरों और पुलिस द्वारा साइलेंट अटैक (हृदयाघात) की आशंका जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल मौत के सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
परिजनों के अनुसार मंगल प्रसाद गोटिया पूरी तरह स्वस्थ थे और सेवानिवृत्ति के बाद नियमित रूप से सुबह-शाम टहलने जाया करते थे। अचानक इस तरह उनकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के कई अधिकारी और उनके पूर्व सहयोगी अस्पताल पहुंचे। एक अनुशासित, ईमानदार और मिलनसार अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले मंगल प्रसाद गोटिया की असामयिक मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत प्राकृतिक थी या किसी अन्य कारण से हुई। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading