April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहीद दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि,


सभी अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम परिसर में किया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन
जबलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को आज शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। नगर निगम परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न विभागों के प्रमुखों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू एवं शहीदों को नमन किया। शहीदों के बलिदान का स्मरण करते हुए अपर आयुक्त अरविन्द शाह, व्ही.एन. बाजपेय एवं कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे ने उपस्थित समूहों को बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान एवं शहीदों की शहादत से ही हमारा देश आजाद हुआ और आज हमारे देश की गिनती विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में दुनिया भर में होती है। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

विधायक विवेक पटेल के प्रयासों के बाद एक करोड़ रुपयों की लगात से बनेंगे आठ जर्जर स्कूलों के नवीन भवन

Newsdesk

बालाघाट में युवा छात्र ने बनाया रूम खोजने का डिजिटल प्लेटफॉर्म, “RoomDekhoBGT.com” का लोकार्पण

Newsdesk

अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त
खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त दबिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading