April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर में फिजियोथैरेपिस्ट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, आत्महत्या की आशंका

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर स्थित यश हाइट अपार्टमेंट में शनिवार सुबह एक फिजियोथैरेपिस्ट की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान डॉ. भानु मोहर (29) निवासी दतिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर उन्हें फिजियोथैरेपी का छात्र बताया गया था, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि उन्होंने बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी (बीपीटी) की पढ़ाई पूरी कर ली थी और प्रैक्टिस कर रहे थे।

सीएसपी गोरखपुर एमडी नागोतिया ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि यश हाइट अपार्टमेंट में रहने वाले युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोग मिले। जांच में सामने आया कि भानु पिछले करीब छह महीने से अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में अकेले रह रहे थे।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने तक फ्लैट को सील कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि डॉ. भानु वर्ष 2019 बैच के छात्र थे और उन्होंने बीपीटी की पढ़ाई पूरी कर ली थी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज के विजेता उपविजेता का भ्रमण

Newsdesk

जनजाति समाज के युवा चेहरे राकेश सिंह परस्ते  को बड़ी ज़िम्मेदारी संगठन में ख़ुशी की लहर

Newsdesk

पांच दिवसीय कोया पुनेम प्रकृति धर्म दर्शन का भव्य समापन
.पुनेमाचार्य जगदीश कुंजाम ने संस्कृति संरक्षण और प्रकृति से जुड़ाव का दिया संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading