April 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मंच देने का फैसला गलत,’ नितेश राणे ने कपिल शर्मा और एआर. रहमान का किया विरोध



मुंबई, 1 फरवरी हिंदी सिनेमा में सांप्रदायिकता को लेकर दिए बयान की वजह से म्यूजिशियन एआर. रहमान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। 

राजनीतिक गलियारे से लेकर हिंदी सिनेमा से जुड़े कई कलाकारों ने इशारों-इशारों में उनके बयान का विरोध किया था। अब, रहमान को कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडिया कपिल शो’ में देखा गया, जहां उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने कपिल शर्मा और एआर. रहमान दोनों का विरोध किया है।

महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे का कहना है कि भारत, इतिहास और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर एआर. रहमान को किसी तरह का सार्वजनिक मंच देने से बचना चाहिए और उनका खुला विरोध होना चाहिए।

उन्होंने शो में म्यूजिशियन को बुलाने का विरोध किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कॉमेडी की बात हो तो नाम आता है कपिल शर्मा का, और द ग्रेट इंडिया कपिल शो को देश-विदेश में बड़ी लोकप्रियता मिली है। लेकिन, एआर. रहमान के कुछ विवादित बयानों के कारण भारत, इतिहास और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसी परिस्थिति में उन्हें बड़े मंच पर स्थान देने के निर्णय का हम तीव्र विरोध करते हैं।”

उन्होंने लिखा, “मनोरंजन की स्वतंत्रता स्वीकार है, परंतु जनभावनाओं, हिंदू समाज की भावनाओं और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नेटफ्लिक्स और शो निर्माताओं से अपेक्षा है कि वे इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और सामाजिक संवेदनशीलता का सम्मान करें। कॉमेडी स्वागत योग्य है, लेकिन भारत की अखंडता, सांस्कृतिक अस्मिता और हिंदुत्व से कोई समझौता स्वीकार नहीं है।”

बता दें कि हालिया एपिसोड में एआर. रहमान ने कपिल के साथ एक मजेदार गेम खेला। इस पर रहमान ने कहा, “यह गेम अच्छा उदाहरण है यह बताने का कि जानकारी या कही हुई बात को कैसे गलत समझा जाता है। दुनिया की यही परेशानी है कि कैसे किसी मैसेज को गलत समझा जाता है और फिर उसे फैला दिया जाता है।”

अन्य ख़बरें

‘खेलो इंडिया, खूब खेलो इंडिया’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सपने को खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने साझा किया

Newsdesk

फैशन की दुनिया में नाम कमाना चाहती थीं सिमरन, लेकिन एक शो ने बदली किस्मत

Newsdesk

गुरमीत चौधरी ने बेटी लियाना को बताया अपनी ‘किस्मत’, बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो की शेयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading