April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अहिंसा के पथप्रदर्शक गांधी को अनूपपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि, मजदूर कांग्रेस ने याद किए उनके अमर विचार


अनूपपुर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी 2026 को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने गांधी जी के अहिंसा, सत्य और एकता के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी  संतोष कुमार झा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों के समर्थक पूरे विश्व में हैं। उन्होंने अहिंसा के मूल मंत्र से भारत के पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण तक समस्त नागरिकों को एकता के सूत्र में बांधकर अंग्रेजों की गुलामी से देश को स्वतंत्र कराया। उनकी भूमिका सदैव अमर रहेगी।
वहीं रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष एवं सीआईसी प्रभारी लक्ष्मण राव ने कहा कि किसी व्यक्ति या विचारधारा से असहमति होने पर जघन्य हत्या जैसा अपराध भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं कर सकती। गांधी जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि गांधी के अहिंसावादी विचारों की लोकप्रियता का ही परिणाम है कि विश्व के अनेक देशों में उनकी विशाल प्रतिमाएं स्थापित हैं, जो भारत के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों व पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक कुमार राय, कोषाध्यक्ष सदाशिव पाण्डेय, जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के महामंत्री एडवोकेट उमेश राय, मनीष कुमार, अज़हर नियाज़, किशन द्विवेदी, मुकेश कुमार, पप्पू कुमार, रवि कुमार राय, छोटे लाल राठौर, कार्यालय प्रभारी जी सुर्याराव, कृष्णा राव सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सभा का समापन राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading