April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिविक सेंटर में भव्य ‘भारत माता मंदिर’ का निर्माण तेज

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने किया निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण

जबलपुर | शहर के हृदय स्थल सिविक सेंटर में निर्माणाधीन भव्य भारत माता मंदिर अब जल्द ही अपने मूर्त रूप में नजर आएगा। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज शाम निर्माण स्थल का सघन निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। यह मंदिर न केवल जबलपुर की सांस्कृतिक धरोहर में इजाफा करेगा, बल्कि नागरिकों के लिए देशप्रेम और श्रद्धा का एक प्रमुख केंद्र भी बनेगा।

*गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं*

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता  का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर का स्वरूप निर्धारित नक्शा और डिजाइन के हूबहू होना चाहिए।
निगमायुक्त ने कार्यों की गति बढ़ाते हुए इसे निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उनके द्वारा मंदिर की नक्काशी और संरचना को मूल ब्लूप्रिंट के अनुसार ही रखने पर जोर दिया गया।

*सौंदर्यीकरण*

निगमायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मंदिर के आस-पास के क्षेत्र को व्यवस्थित और सुंदर बनाने की कार्ययोजना पर अधिकारियों से चर्चा की गई।

*जबलपुर की नई पहचान*

सिविक सेंटर में भारत माता का यह मंदिर नागरिकों के लिए गौरव का विषय है। निगमायुक्त अहिरवार के सक्रिय पर्यवेक्षण से यह उम्मीद जगी है, कि निर्माण कार्य में अब और तेजी आएगी। इस मौके पर उद्यान अधिकारी मनीष तड़से आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading