April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कमर में पिस्टल खोंसकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 1 देशी पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज



जबलपुर। शहर में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच और थाना हनुमानताल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर की गई, जिन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में यह संयुक्त ऑपरेशन अंजाम दिया गया।
थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल ने बताया कि 2 फरवरी की रात क्राइम ब्रांच को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि कलारी दुकान के पास रहने वाला युवक रोहित चौधरी अपने कमर में देशी पिस्टल खोंसे बाबाटोला इलाके में सुरेश जाटव के मकान के पास खड़ा है।
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और हनुमानताल थाना पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और बताए गए हुलिये के युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम रोहित चौधरी पिता अच्छेलाल चौधरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी सिंधी कैंप, कलारी के पास, थाना हनुमानताल बताया। तलाशी लेने पर उसके कमर से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। जब पिस्टल की जांच की गई तो उसकी मैगजीन में एक जिंदा कारतूस लोड मिला हुआ था।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल और कारतूस जप्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
हथियार कहां से लाया, किसे देने वाला था? पूछताछ जारी
फिलहाल पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि उसने यह हथियार कहां से और किस उद्देश्य से हासिल किया था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है या नहीं और कहीं वह हथियार सप्लाई चेन का हिस्सा तो नहीं है।

इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सैयद शबीह हुसैन रिजवी, सादिक अली, आरक्षक ब्रजेश, सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, रूस्तम अली, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक गोविन्द राय तथा थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा की अहम और सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading