April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तेज रफ्तार एक्टिवा से टकराया बारहसिंगा, मौके पर मौत; दंपति घायल




जबलपुर। जीसीएफ फैक्ट्री स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक बारहसिंगा की तेज रफ्तार एक्टिवा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बारहसिंगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक्टिवा सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब रांझी से जबलपुर की ओर जा रहे दंपति की एक्टिवा से अचानक सड़क पर दौड़ते हुए आए बारहसिंगा की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बारहसिंगा को कुछ श्वानों ने खदेड़ दिया था, जिससे डरकर वह सड़क की ओर भागा और हादसे का शिकार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल जीसीएफ सुरक्षा विभाग और वन विभाग को सूचना दी। घायल दंपति को राहगीरों की मदद से संभाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल पति-पत्नी कटंगी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घायल बुजुर्ग का नाम हरिशंकर चमोली है, जो अपनी पत्नी लोकेश ध्यानी के साथ घर लौट रहे थे।


सूचना मिलते ही जीसीएफ स्टेट के सुरक्षा कर्मचारी, नगर निगम और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि बारहसिंगा अचानक दौड़ते हुए सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान एक्टिवा से उसकी टक्कर हो गई। मृत बारहसिंगा को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों का कहना है कि इस मार्ग पर जंगली जानवरों का सड़क पर आ जाना आम बात है और इससे पहले भी इस क्षेत्र में ऐसे हादसे हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से पहाड़ी से सटे जंगल क्षेत्र में प्रभावी फेंसिंग कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading