April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक फैलाने वालों पर नगर निगम ने की कार्रवाई*

*

जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नगर निगम के विभिन्न संभागों ने आज एक साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। संभाग क्रमांक 5, 7, 13 और 14 की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। इस अभियान के दौरान टीम ने मुख्य रूप से प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल का उपयोग, स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी कर खुले में मांस बेचना, सड़क किनारे निर्माण और विध्वंस का मलबा फैलाना, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना आदि कार्यवाही करते हुए 29 चालान किए एवं 12 हजार रुपये स्पॉट फाइन किया गया, 5 किलो पॉलीथिन और 5 पैकेट सिंगल यूज़ प्लास्टिक डिस्पोजल जप्ती की गई। कार्यवाही में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, सी.एस.आई. रवींद्र ठाकुर, हर्षा पटेल, राधा पवार, मोनिका तुमराम, सौरभ तिवारी, संदीप पटेल, एस.आई. कोडूलाल, अभिषेक विश्वारी, अभिषेक मिश्रा, ई.वी.एम. मुख्यालय से मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अगस्ते वर्मा, आलोक जोशी, संजू डोनेकर आदि उपस्थित रहे।

*नगर निगम की अपील*

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने नागरिकों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और कचरा केवल नियत स्थान पर ही डालें। नियमों का उल्लंघन करने पर भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading