*
जबलपुर। नगर निगम अब शहर के मुक्तिधामों की दशा सुधारने के लिए मिशन मोड में जुट गया है। इसी क्रम में, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने करिया पत्थर श्मशान घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि इसे शहर के एक स्वच्छ स्थल के रूप में विकसित करने के कड़े निर्देश भी दिए।नगर निगम के प्रयासों से अब करिया पत्थर श्मशान घाट की सूरत बदलने वाली है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के संगम से अब यह स्थान न केवल साफ-सुथरा दिखेगा, बल्कि यहाँ आने वाले परिजनों को एक शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण भी प्राप्त होगा।
निगमायुक्त ने मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्मशान घाट केवल एक अंतिम संस्कार स्थल नहीं, बल्कि संवेदनाओं से जुड़ा स्थान है। उन्होंने परिसर की प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित करने के साथ परिसर में कहीं भी गंदगी का ढेर न दिखे, इसके लिए भी निर्देशित किया।
*प्रार्थना सभा का सौंदर्यीकरण*
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि प्रार्थना सभा स्थल को विशेष रूप से व्यवस्थित और सुंदर बनाया जाएगा, ताकि शोक संतप्त परिजनों को वहां बैठने में सुविधा और शांति महसूस हो सके।
उन्होंने अधिकारियों को परिसर में पौधरोपण के माध्यम से इसे ‘ग्रीन जोन’ और पेंटिंग कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बैठने की व्यवस्था और प्रकाश के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए ।


