April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पाटन रोड पर मृत मिला नर चीतल



जबलपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पाटन से सूरतलाई जाने वाले मार्ग पर बाईपास से कुछ आगे सुख ग्राम के नजदीक आज दोपहर में एक व्यस्त नर चीतल सड़क किनारे मृत अवस्था में पाया गया।


वहां से गुजर रहे लोगों ने जब चीतल को देखा तो लोग रुकने लगे। कुछ देर में वहां पर आसपास के ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई और राहगीर भी रुककर देखने लगे।

सूचना पर स्थानीय थाने से पुलिसकर्मी जरूर मौके पर पहुंचे लेकिन काफी देर तक वन विभाग की ओर से कोई भी नहीं पहुंचा था।


घटना दद्दा परिसर मोड पर पावर ग्रिड के पास की बताई जा रही है। चीतल की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी स्पस्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading