April 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई तय, भगवा सरकार आएगी : टी राजा सिंह



लखनऊ, 8 फरवरी । तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार की विदाई तय है और वहां भगवा सरकार आने वाली है।

लखनऊ पहुंचे विधायक टी राजा सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं ममता बनर्जी को देश के लिए एक कलंक समझता हूं। दुर्भाग्य से उन्होंने ऐसी राजनीति अपनाई है, जिसमें घुसपैठियों के बल पर शासन चल रहा है। मैं मानता हूं कि वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएंगी। बंगाल के हिंदू और बंगाली अब जाग चुके हैं। अब ‘बांग्लादेशी मुक्त बंगाल’ की मांग जोर पकड़ रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बंगाल मुक्त होगा और वहां भी भगवा सरकार स्थापित होगी।

विपक्ष द्वारा एसआईआर का विरोध किए जाने पर टी राजा सिंह ने कहा कि जो लोग एसआईआर का विरोध कर रहे हैं, उसका सीधा मतलब यह है कि विपक्ष आज तक फर्जी वोटों के आधार पर ही चुनाव जीतता रहा है। विपक्ष का काम विरोध करना है और वे वही कर रहे हैं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि विपक्ष के विरोध से एसआईआर रुकने वाला नहीं है।”

एसआईआर प्रक्रिया के बारे में उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी तरह से हो रहा है। इस प्रक्रिया के तहत जितने भी फर्जी मतदाता हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे।

आरएसएस प्रमुख के बयान पर टी राजा सिंह ने कहा कि मोहन भागवत ने बहुत सही और महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। जो लोग भारत में रहते हुए भी खुद को हिंदू नहीं मानते, उन्हें अपना पुराना इतिहास देखना चाहिए। उनके पूर्वज भी हिंदू ही थे। मोहन भागवत की बातों पर चलना चाहिए। भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा।

इससे पहले टी राजा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में अवंती चेतना पत्रिका के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय लोधा, लोधी महासभा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता, विचारधारा और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने का संदेश दिया गया।”

अन्य ख़बरें

गुजरातियों का अपमान, गांधी-पटेल की धरती की गरिमा को ठेस’, खड़गे के बयान पर भूपेंद्र पटेल का पलटवार

Newsdesk

केंद्रीय कृषि मंत्री बोले, रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ में किसानों को मिलेगी साइंटिफिक गाइडेंस

Newsdesk

बदायूं में भीषड़ सड़क हादसे का शिकार हुई बारात बस, 2 युवकों की मौत, 6 से अधिक घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading