April 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नोएडा: मोटरसाइकिल से मोबाइल स्नैचिंग करने वाला गिरफ्तार, 2 बाइक और 11 फोन बरामद

नोएडा, 10 फरवरी  नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस को मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन छीनने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिषभ दयाल उर्फ राहुल के रूप में हुई है, जो दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 का रहने वाला है। आरोपी को रामलीला ग्राउंड, सी-ब्लॉक, सेक्टर-62 नोएडा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे और निशानदेही से स्नैचिंग की घटनाओं में इस्तेमाल दो बाइक (एक स्प्लेंडर प्लस और एक एफजेड बाइक), स्नैच किए गए 11 मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते लोगों को निशाना बनाता था और मौका पाकर उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाता था। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोनों में से एक आईफोन-16 उसने दो दिन पहले सेक्टर-62 नोएडा की टॉड मॉल रोड से छीना था। इस संबंध में थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा, अन्य 10 मोबाइल फोन सेक्टर-62, सेक्टर-63, सेक्टर-05, सेक्टर-24 और दिल्ली/एनसीआर के विभिन्न इलाकों से छीने गए थे,

जिनकी विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रिषभ दयाल शातिर अपराधी है, जो पहले भी मोबाइल स्नैचिंग, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-20, सेक्टर-24, सेक्टर-58 और फेस-1 थानों में कुल 26 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, चोरी का माल रखने और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

गुजरातियों का अपमान, गांधी-पटेल की धरती की गरिमा को ठेस’, खड़गे के बयान पर भूपेंद्र पटेल का पलटवार

Newsdesk

केंद्रीय कृषि मंत्री बोले, रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ में किसानों को मिलेगी साइंटिफिक गाइडेंस

Newsdesk

बदायूं में भीषड़ सड़क हादसे का शिकार हुई बारात बस, 2 युवकों की मौत, 6 से अधिक घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading