April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम संभाग सुहागी एवं रॉंझी में बड़ी कार्रवाई, कुर्की नोटिस के बाद करदाता ने मौके पर जमा किए 50 हजार



जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार शहर के सभी 16 संभागों में बकाया राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज संभाग क्रमांक 15 सुहागी और 10 रॉंझी के द्वारा की गई सख्त कार्रवाई के कारण करदाताओं ने मौके पर ही बकाया राशि का अंशिक रूप से भुगतान किया गया। वसूली अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक 72 में एक बड़े बकायादार के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए निगम की टीम ने 2 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली हेतु कुर्की का नोटिस जारी किया। प्रशासन की इस सख्ती को देखते हुए बकायादार ने तत्काल सक्रियता दिखाई और मौके पर ही 50 हजार रुपये की राशि निगम कोष में जमा कराई। शेष राशि के भुगतान के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार संभाग क्रमांक 10 रॉंझी के अंतर्गत महर्षि सुदर्शन वार्ड के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई के दौरान 32 हजार 61 रूपये का चेक प्राप्त किया गया।
वसूली की कार्यवाही के समय राजस्व अधिकारी आनंद मिश्रा, संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल, नरेश शर्मा, राजस्व निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, सहा. राजस्व निरीक्षक प्रिया पाठक, राजेश डेनियल आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

इंदौर में अभिनेत्री रेमन कक्कड़ की 300 करोड़ की जमीन पर कब्जा, शराब कारोबारी सूरज रजक पर FIR

Newsdesk

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को नया नेतृत्व, डॉ. कोठारी बने सीएमएचओ

Newsdesk

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, “गड़ा धन” के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading