April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मांडवा बस्ती में बदमाशों का आतंक, घर पर फायरिंग कर की तोड़फोड़, पुलिस तलाश में जुटी



जबलपुर। मांडवा बस्ती क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 3:50 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 8 से 10 हथियारबंद युवकों ने एक घर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की और कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद स्थानीय लोग सुबह रामपुर चौकी पहुंचे और पुलिस को शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे।
बाइक टक्कर से शुरू हुआ विवाद
पीड़ित इब्राहिम शाह के अनुसार, घटना से एक दिन पहले उनके छोटे भाई मोनू की बाइक रास्ते में करन के पिता से टकरा गई थी, जिससे करन के पिता को चेहरे पर चोट आई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई, जिसे आसपास के लोगों ने शांत करा दिया था। उसी रात करन अपने पिता के साथ रामपुर चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई थी।
जोगनी मंदिर के पास दोबारा हमला
इसके बाद इब्राहिम और मोनू जब पड़ोस की एक महिला के साथ जोगनी मंदिर गए, तो वहां करन और उसके साथियों ने एक बार फिर उन पर हमला कर दिया। इस घटना में दोनों भाई और महिला घायल हो गए।
तड़के घर पर धावा, फायरिंग कर फरार
रात करीब 3:45 बजे आरोपी युवक बेसबॉल बैट और अन्य हथियारों से लैस होकर इब्राहिम के घर पहुंचे। बदमाशों ने करीब 10 मिनट तक घर के दरवाजे तोड़े, बिजली की लाइट बंद कर दी और जमकर उत्पात मचाया। शोर सुनकर जब लोग बाहर निकले तो आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
घटनास्थल से पुलिस को खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। गोरखपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

अन्य ख़बरें

नदी में नहाने गई महिला की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवादियों को घर में घुसकर मारती है भारतीय सेना: मुख्यमंत्री मोहन यादव

Newsdesk

इमोशनल चाल चलकर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मंगलसूत्र लेकर फरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading