23.5 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर विधायक अभिलाष पाण्डेय की पहल पर बड़ी राहत, पूरे प्रदेश में 3 माह के भीतर लीज होल्ड भूमि होगी फ्री-होल्ड



*उत्तर मध्य विधानसभा अंतर्गत सुभद्रा कुमार चौहान,भवानी प्रसाद तिवारी, स्वामी दयानंद सरस्वती एवं राममनोहर लोहिया वार्ड में 5000 परिवारों को मिलेगी राहत: डॉ अभिलाष पाण्डेय*

*लीज होल्ड भूमि जल्द हो फ्री होल्ड,जनता को न हो किसी प्रकार की असुविधा: डॉ अभिलाष पाण्डेय*

भोपाल,20 फरवरी।मध्यप्रदेश विधानसभा में आज जबलपुर उत्तर-मध्य से विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने क्षेत्र के 5,000 से अधिक परिवारों की लीज होल्ड भूमि को फ्री-होल्ड कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक द्वारा लगाए गए तारांकित प्रश्न (क्र. 1411) पर चर्चा के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगामी तीन माह के भीतर कार्यवाही पूर्ण करने का बड़ा आश्वासन दिया है।
विधायक पाण्डेय पिछले एक वर्ष से इस विषय पर लगातार संघर्षरत हैं इस विषय पर मार्च 2025 में सबसे पहले ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन का ध्यान खींचा था।जुलाई 2025 में इससे संबंधित प्रश्न लगाकर एवं बजट सत्र में आज पुनः तारांकित प्रश्न लगाकर सदन का ध्यान इस जनहित के विषय की ओर आकर्षित किया।

जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने विधानसभा में प्रश्न उठाते हुए कहा कि मेरी विधानसभा अंतर्गत सुभद्रा कुमार चौहान, भवानी प्रसाद तिवारी, स्वामी दयानंद सरस्वती एवं राममनोहर लोहिया वार्ड में निवासरत 5000 परिवारों को लीज होल्ड भूमि की समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर मुझसे लगातार वो अपनी बात रखते हैं,इसके अलावा लीज होल्ड होने से अनेक प्रकार की विसंगतियां एवं नियमों में स्पष्टता न होने की वजह से बेवजह का भटकाव एवं असुविधा का सामना करना पड़ता है, मैंने विगत सत्र में भी इस ओर ध्यान  आकर्षित करवाया था और माननीय मंत्री जी इसको लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब भी मांगा था।
डॉ पाण्डेय ने कहा कि इस विषय में ठोस कदम उठाकर समस्या को दूर किया जाए और नियमों को जनता के लिए सुविधाजनक बनाया जाए।

मध्यप्रदेश शासन की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नियमों के सरलीकरण के लिए वे स्वयं सभी नगर निगम कमिश्नरों की बैठक लेंगे और 3 महीने में इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। विधायक ने इस सकारात्मक निर्णय के लिए मंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।

*अंकित पाठक*
*मीडिया प्रभारी*
*भारतीय जनता युवा मोर्चा*

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर पर मेडिकल हब बनाएगा: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला

Newsdesk

उज्जैन: बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत पर सीएम ने जताया दुःख, 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा

Newsdesk

हवा से बातें करती बाइक गिरी मौत के गड्ढे में, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading