23.5 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को  समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

*

जबलपुर | शहर की विकास व्यवस्था और जन-समस्याओं के निराकरण को लेकर नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह से प्रतिबद्ध है । नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज निगम के सभी विभागीय प्रमुखों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता अभियान और वर्तमान में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली।
आयुक्त श्री अहिरवार ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि नागरिकों की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए और संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
स्वच्छता अभियान को लेकर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि  कचरा संग्रहण और परिवहन की व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित किया जाए।
  निगमायुक्त ने मुख्य मार्गों के साथ-साथ गलियों और वार्डों में भी सफाई का स्तर ठीक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए।
*गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोपरि*
बैठक के दौरान आयुक्त ने अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सभी विभागीय प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि जितने भी निर्माण या विकास कार्य चल रहे हैं, वे अपनी तय समय-सीमा में पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि कार्य की गति के साथ-साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए।

अन्य ख़बरें

उज्जैन: बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत पर सीएम ने जताया दुःख, 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा

Newsdesk

हवा से बातें करती बाइक गिरी मौत के गड्ढे में, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Newsdesk

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने रचा स्वर्णिम ऊर्जा वर्ष 2025-26

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading