26.1 C
Jabalpur
April 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एक और शातिर बदमाश संजू पटेल एनएसए में गिरफ्तार


जबलपुर। अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक और शातिर बदमाश को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने शातिर बदमाश संजू पटेल के विरुद्ध एनएसए के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया। थाना रांझी पुलिस द्वारा वारंट के पालन में संजू पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध कराया गया है।

थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी ने बताया कि संजू पटेल पिता कृष्ण कुमार पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती विश्वकर्मा मोहल्ला थाना रांझी, वर्ष 2017 से लगातार अपराधों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, अवैध वसूली, चोरी, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित कुल 27 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। समय-समय पर उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई, लेकिन उसने अपनी आदतों में सुधार नहीं किया और लगातार आपराधिबक गतिविधियों को अंजाम देता रहा।

पुलिस के अनुसार आरोपी की आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बन गया था। लोग उसके डर से सूचना देने और रिपोर्ट दर्ज कराने से भी कतराते थे तथा स्वयं को असुरक्षित महसूस करते थे। आरोपी के स्वच्छंद विचरण से कभी भी किसी व्यक्ति के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता था, इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा उसके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 सहपठित धारा 2 के अंतर्गत कार्यवाही करने के आदेश दिए गए।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में एनएसए का प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिला दण्डाधिकारी द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए एनएसए के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी कर उसे केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध करने के आदेश दिए गए, जिसके बाद संजू पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

अन्य ख़बरें

हवा से बातें करती बाइक गिरी मौत के गड्ढे में, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Newsdesk

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने रचा स्वर्णिम ऊर्जा वर्ष 2025-26

Newsdesk

अपराधियों पर सख्ती के निर्देश: एसपी ने समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के जल्द निराकरण पर दिया जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading