23.5 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

लोगों और मूल्यों से बनता है सच्चा नेतृत्व: करण अदाणी



नई दिल्ली, 21 फरवरी  करण अदाणी ने शनिवार को कहा कि सच्चा व्यावसायिक नेतृत्व लोगों और मूल्यों पर आधारित होता है। उन्हें ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के फाउंडेशन डे समारोह में ‘बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद करण अडानी ने विनम्रता और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने यह सम्मान आदानी समूह के कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि देशभर में संयंत्रों और दूरदराज के स्थलों पर दिन-रात काम करने वाले कर्मचारी ही संगठन की असली ताकत हैं।



उन्होंने अपने परिवार की भूमिका का भी भावुक उल्लेख किया। अपने पिता को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि उनसे वे आज भी धैर्य, कड़ी मेहनत और दीर्घकालिक सोच का महत्व सीखते हैं। उन्होंने अपनी मां को करुणा, विनम्रता और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देने का श्रेय दिया।



करण अदाणी ने अपने तीनों भाइयों के सहयोग को भी अपनी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि वे सभी मिलकर काम करते हैं और अपने पिता द्वारा स्थापित विरासत का सम्मान करते हुए उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



अपनी पत्नी पारिधि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनका निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन उन्हें हर दिन बेहतर बनने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने अपनी तीनों बेटियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वे उन्हें एक बेहतर पिता और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देती हैं।



यह पुरस्कार अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के स्थापना दिवस समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें ऐसे नेतृत्व को सम्मानित किया गया जो व्यावसायिक विकास के साथ मजबूत मानवीय मूल्यों को भी महत्व देता है।



इससे पहले दिन में करण अदाणी ने कहा कि समूह का मुख्य फोकस तीन प्रमुख क्षेत्रों ऊर्जा उपयोगिताएं, लॉजिस्टिक्स (जिसमें बंदरगाह और हवाई अड्डे शामिल हैं) और अवसंरचना पर केंद्रित है।



अन्य ख़बरें

भारत कच्चे तेल के लिए मध्य पूर्व पर निर्भरता घटाए, घरेलू उत्पादन को मिले बढ़ावा: ओएनजीसी चेयरमैन

Newsdesk

आर्टेमिस’ शब्द ‘टीम’ के बिना अधूरा…’, एस्ट्रोनॉट्स की चांद से वापसी के बीच नासा ने की मिशन कंट्रोल टीम की सराहना

Newsdesk

ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से नहीं वसूल सकता टोल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading