April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बकाया कर वसूली के लिए वार्डों में सख्ती, हुई कुर्की की कार्रवाई


जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिन करदाताओं के द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। कुर्क सम्पत्तियों को अवधि के उपरांत वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नीलाम करने की कार्रवाई भी की जायेगी। संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम की राजस्व टीम ने संभाग स्तरीय सदस्यों के सहयोग से भानतलैया संभाग में प्रभावी कार्यवाही की। इसी कड़ी में आज 9 मार्च 2026 को संभाग क्रमांक 06 के अंतर्गत गोविन्द बल्लभ पंत वार्ड में बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग की टीम ने विभिन्न संपत्तियों पर बकाया कर की वसूली के लिए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वार्ड के कई प्रमुख भवन स्वामियों, जिन पर हजारों रुपये का कर बकाया था, उनके विरुद्ध कुर्की की प्रक्रिया अपनाई गई। टीम द्वारा उन भवनों पर कुर्की के पोस्टर चस्पा किए गए जिन्होंने बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कर जमा नहीं किया था, अ. लतीफ पर बकाया राशि 34,534, हाजी नबी बक्स पर बकाया राशि 34,268, और बरकत उल्ला मंसूरी पर बकाया राशि 59,930 रूपये होने पर कुर्की की कार्रवाई की गयी। कार्यवाही के समय संभागीय अधिकारी प्रदीप मेरावी, अरविन्द श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक शुभम जैन, एस. कौण्डया, राम कालेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

लोक निर्माण विभाग में चल रहे घोटाले की खुली पोल, कागजों में बनी 65 करोड़ की सडक़ की खुली पोल  तीन अधिकारी हुए निलंबित,

Newsdesk

बालाघाट में मादा तेंदुए की संदिग्ध मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच, आपसी संघर्ष की आशंका

Newsdesk

युवा कवि पंकज जुगनू को मिलेगा साहित्य संगम संस्था का ‘स्व. प्रतीकराज कनोजे स्मृति उत्साही युवा सम्मान’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading