23.5 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जमीन विवाद में दो भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष

लाठी-डंडों से मारपीट; 2 महिलाएं समेत 5 से अधिक घायल
जबलपुर। जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के लमकना गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दो महिलाओं सहित पांच से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार लमकना गांव में दो भाइयों के परिवारों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पहले तो दोनों पक्षों में बहस और गाली-गलौज हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते रहे, जिससे कई लोग घायल हो गए। मारपीट में दो महिलाओं समेत पांच से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
सिहोरा पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी घटना
गांव के बीच खुलेआम हुई इस मारपीट और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर पर मेडिकल हब बनाएगा: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला

Newsdesk

उज्जैन: बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत पर सीएम ने जताया दुःख, 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा

Newsdesk

हवा से बातें करती बाइक गिरी मौत के गड्ढे में, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading