September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शिव पुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह का अंतिम दिवस, कल हवन-पूजन एवं विशाल भंडारा

_कथा के समापन दिवस पर भगवान शिव की महिमा, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश_
सिवनी :- नगर के मरझोर स्थित शिवनगर के शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव पुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह के अंतिम दिवस की कथा में भगवान शिव की महिमा और उनकी भक्ति का महत्व विस्तार से बताया गया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान शिव अत्यंत भोले और दयालु हैं, वे अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर उनके कष्टों को दूर कर देते हैं।
अंतिम दिवस की कथा में बताया गया कि भगवान शिव सृष्टि के संहारक ही नहीं बल्कि कल्याणकारी भी हैं। जो भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव का स्मरण करता है, उसके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। शिव पुराण हमें सत्य, करुणा, दया और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कथा व्यास ने कहा कि जीवन में अहंकार का त्याग कर भगवान शिव की भक्ति करनी चाहिए। शिव भक्ति से मनुष्य को आत्मिक शांति, सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव पुराण की कथा सुनने और उसका चिंतन करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
कथा के दौरान बड़ी संख्या पत्रकारो सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिसमें किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शिव सनोदिया, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, रमेश सनोदिया जिला अध्यक्ष ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल, जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सनोदिया,गणेश मंदिर के पुजारी पंडित हरि प्रसाद तिवारी, शिवदयाल सनोदिया,जी एन तिवारी, मानसिंह चंद्रवंशी, अखिलेश शिवहरे, अनिल दानोदिया, समिति अध्यक्ष राधेश्याम सनोदिया, कोषाध्यक्ष मनोज चंदेल, रेवाराम विश्वकर्मा ,छविलाल , यजमान साधुलाल धुर्वे सरस्वती धुर्वे, और पूरे वातावरण में हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।
आयोजक समिति ने बताया कि कथा समापन के अवसर पर कल हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।

अन्य ख़बरें

जनजातीय नायकों के बलिदान दिवस की अभूतपूर्व तैयारियां

Newsdesk

बिना नंबर की कार से ढोई जा रही थी अंग्रेजी शराब

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने किया नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading