जिले से निकलने वाली सीजीएम गैस पर पहला अधिकार शहडोल के नागरिकों का है – अजय अवस्थी*
शहडोल
*जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व मे, जिले मे व्याप्त रसोई गैस की किल्लत,कालाबाजारी, शहडोल से निकाल कर फूलपुर गैस भेजने व पाइप द्वारा घर घर गैस पहुंचने मे हो रहे विलंब के विरुद्ध जिला काँग्रेस द्वारा किया गया धरना-प्रदर्शन।*
*काँग्रेस ने देश के सम्मानित प्रधानमंत्री मोदी जी के बताए अनुसार बर्तन मे पाइप लगा कर नाले मे डाल कर गैस निकाल कर चाय बनाने की कोशिश की लेकिन गैस चूल्हा नहीं जला, यह भी मोदी जी का जुमला मात्र साबित हुआ।*
*जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने जिले में लगातार बनी हुई रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले की आम जनता इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर है। कई-कई दिनों तक इंतजार करने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे घरों की रसोई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।*
*अजय अवस्थी ने कहा कि सरकार द्वारा घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू गैस पहुंचाने की योजना भी जिले में वर्षों से अधूरी पड़ी हुई है। उन्होंने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि जिलेवासियों को इसका लाभ मिल सके।*
*उन्होंने कहा कि यह अत्यंत विडंबनापूर्ण स्थिति है कि शहडोल जिले से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है, लेकिन उसी जिले के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपापात्र रिलायंस कंपनी द्वारा शहडोल क्षेत्र से प्राकृतिक गैस का दोहन कर उसे फूलपुर जैसे अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है, जबकि स्थानीय जनता को गैस सिलेंडर की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।*
*जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह स्थिति “चिराग तले अंधेरा” की कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करती है। जिस जिले की धरती से प्राकृतिक संसाधन निकल रहे हैं, उसी जिले की जनता को रसोई गैस जैसी बुनियादी आवश्यकता के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।*
*अजय अवस्थी ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान दिया जाए तथा जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि जिले की सभी गैस एजेंसियों की आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो।*
*उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।*
*उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।*
*धरना-प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे, नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, पार्षद हीरालाल प्रजापती, नीरज सराफ, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बुढ़ार राजीव शर्मा, सिंधपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सोनी, राजेश सोंधिया, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, कुंजबिहारी द्विवेदी, जवाहर राव, हरिशंकर तिवारी, , रवि शेखर राव, आशीष द्विवेदी, महेंद्र यादव, हर्ष गौतम,सबी खान, मोहसिन खान, प्रमोद जैन, शाकिर फारूकी, जसवीर सिंह, धन्नू बर्मन, अशोक तिवारी, भैय्यालाल गुप्ता, वरुण पाल, राजेश बैगा, अजय सनपाल आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।*


