33.5 C
Jabalpur
March 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्राम पंचायत शाहपुर में जनपद स्तरीय “जल गंगा संवर्धन” शिविर आयोजित

डिंडौरी सी टाइम्स । सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्यय आतिथ्य में जिले की जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर में जल गंगा संवर्धन” अभियान के तहत जनपद स्तरीय शिविर का सेकेंडरी स्कूल शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल शाहपुर खेल मैदान में खेल मैदान में आयोजन किया गया।
जल गंगा संवर्धन अभियान शासन के निर्देश अनुसार में से 30 जून 2026 तक जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत विकासखंड स्तर तहसील स्तर जिला स्तर पर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नदी नाले कुआ बावड़ी जलाशय तालाब में प्रशासन के साथ-साथ आम जनता के सहयोग से पानी के संचय हेतु प्रयास किया जा रहे हैं।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने “जल गंगा संवर्धन” अभियान के साथ-साथ “बीवी जी-राम जी योजना” पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों के समग्र विकास और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सांसद कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि “बीवी जी-राम जी योजना” के माध्यम से महिलाओं और परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, परिवारों की आय में वृद्धि करना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। उन्होंने शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना, प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा, पीएम आवास, स्व सहायता समूह की महिलओं को आगे बढाने हेतु आजीविका मिशन के द्वारा शासकीय योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिससे हमारी जिले की बहिनें स्वरोजगार स्थापित कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहीं है। जिससे स्वरोजगार के अवसर सृजन हो रहे हैं यह 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में शासन की योजनाओं के माध्यम से प्रयासरत है। बुडनेर नदी सिंचाई परियोजना, राघोपुर सिंचाई परियोजना, छिंदगांव परियोजना जैसी परियोजनाओं से सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
   सांसद ने कहा कि आजकल हम देख रहे हैं कि बेमौसम बारिश हो रही है जिसका कारण है कि प्रकृति पर्यावरण का संतुलन बिगड रहा है। जिस तरफ केन्द्र सरकार , राज्य सरकार वृक्षारोपण, शासकीय एवं अर्धशासकीय स्थानों पर संबंधित विभागों के द्वारा जिम्मेदारी के साथ लगाए जा रहे हैं ताकि पर्यावरण संतुलित बना रहे।
      जिले के ग्राम कारोपानी में विद्यासागर हैण्डलूम स्थापित किया गया है जहां पर ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं और अच्छी गुणवता की हैण्डलूम साड़ियां, कुर्ता पैजामा जैसी अन्य प्रकार की वस्तुएं तैयार किए जा रहे है।
      शिविर में जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल स्रोतों के संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सभी को अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
      कार्यक्रम के अंत में “जल गंगा संवर्धन” अभियान के तहत स्थानीय तालाब में श्रमदान कर स्वच्छता कार्य किया गया, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जल संरक्षण का संदेश दिया।
      
————————————————–

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश : उज्जैन में महाकाल मदिर के पास अतिक्रमणों पर चला बुल्डोजर

Newsdesk

बिहार में अपनी सुरीली आवाज से समा बांधेंगे पापोन, तीन दिवसीय कार्यक्रम में करेंगे परफॉर्म

Newsdesk

ओडिशा सरकार ने श्रमिकों की सुरक्षा के लिए लू संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading