34.5 C
Jabalpur
March 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर विधायक गौरव पारधी ने ग्राम जाम में किया प्रतिमा लोकार्पण


कटंगी। ग्राम जाम में संत शिरोमणि संत रविदास जयंती समारोह के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करते हुए संत रविदास जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष रूप से भव्य बना दिया।

*विधायक गौरव सिंह पारधी ने संत रविदास जी को किया नमन, दिया समाज को जोड़ने का संदेश*

कार्यक्रम के दौरान विधायक गौरव सिंह पारधी ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ग्राम के देवी-देवताओं एवं महापुरुषों का स्मरण करते हुए सभी को नमन किया। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और यह उनके लिए गर्व का विषय है कि वे इस प्रयास में सहभागी बन पा रहे हैं।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संत रविदास जी ने प्रेम, समानता और भाईचारे का जो संदेश दिया, वही समाज को सशक्त और संगठित बनाने का आधार है। समाज को जोड़ने की भावना को मजबूत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब हम सब मिलकर चलते हैं, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है।

*महापुरुषों के संदेशों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि*

कार्यक्रम के दौरान यह बात विशेष रूप से सामने आई कि महापुरुषों के विचार केवल मंचों तक सीमित न रहकर जन-जन तक पहुंचें और जीवन का हिस्सा बनें। संत रविदास जी द्वारा दिया गया समानता और सामाजिक समरसता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। ऐसे आयोजन समाज को जागरूक करने और नई पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

इस अवसर पर अमीरचंद छिपेश्वर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकरलाल टांडेकर, सरपंच दयाल पन्दरे, उपसरपंच नजेंद्र बोपचे, टेकचंद मनघटे, राधेश्याम कनोजे, संजय चौरे, दिलीप कुभरे, हंसराज जगने, कैलाश तुरकने, दिनदयाल बाटेकर, घनश्याम खरोले सहित अन्य अतिथिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सामूहिक आभार के साथ हुआ, जिसमें सभी ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में एकता व भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

अन्य ख़बरें

शहर की सूरत निखारने की तैयारी, अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ जिला, पुलिस और निगम प्रशासन के द्वारा चलाया जाएगा महाअभियान*

Newsdesk

करदाताओं के लिए सुनहरा अवसर, 31 मार्च तक बकाया टैक्स जमा करने पर मिलेगी भारी छूट*

Newsdesk

बरघाट में गूंजा ‘जय निषाद राज’: धूमधाम से निकली भगवान निषाद राज की भव्य शोभायात्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading