25.5 C
Jabalpur
March 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छता का संकल्प, जबलपुर को नंबर 1 बनाने के लिए निगमायुक्त ने झोंकी पूरी ताकत , स्वास्थ्य अमले को 6 बजे से फील्ड पर रहकर कार्य करने दिए निर्देश


जबलपुर। संस्कारधानी को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश का सिरमौर बनाने के लिए नगर निगम अब ‘मिशन मोड’ में आ गया है।  समीक्षा बैठक में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वास्थ्य विभाग के पूरे अमले को टीम भावना के साथ कार्य करने और स्वच्छता कार्यों में गति लाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
*निगमायुक्त ने दिया मंत्र*
*एक टीम, एक लक्ष्य: स्वच्छ* *जबलपुर, नंबर 1 जबलपुर*
*सुबह 6 बजे से फील्ड पर रहेगा अमला*
शहर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए अब स्वास्थ्य अमला अलसुबह 6 बजे से ही सड़कों पर नजर आएगा। निगमायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड पर रहकर सीधे कार्यों की मॉनिटरिंग करें। नाला-नालियों की सफाई से लेकर पेवर ब्लॉक लगाने तक के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*नाइट स्वीपिंग और डोर-टू-डोर कलेक्शन पर जोर*
शहर की रातें भी अब साफ-सुथरी दिखेंगी। इसके लिए नाइट स्वीपिंग और PTCT (Public & Community Toilet) टीम को विशेष रूप से सक्रिय कर दिया गया है।
*100% डोर-टू-डोर* निगमायुक्त ने कलेक्शन: कचरा संग्रहण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*कठोर कार्रवाई*
गंदगी फैलाने वालों और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर अब सख्ती से चालान की कार्रवाई की जाएगी। सड़कों के किनारों पर पेवर ब्लॉक लगाने और शहर में गार्डेनिंग के कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। निगमायुक्त ने कहा कि यदि हम एक होकर टीम भावना के साथ कार्य करेंगे, तो जबलपुर को नंबर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता।

अन्य ख़बरें

बरघाट में गूंजा ‘जय निषाद राज’: धूमधाम से निकली भगवान निषाद राज की भव्य शोभायात्रा

Newsdesk

गढ़वाल स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान हेतु चौक नामकरण का प्रस्ताव दें, स्वीकृति देना मेरी जिम्मेदारी — नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर

Newsdesk

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लोक शांति भंग कर उपद्रव मचाने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित एवं शख्त कार्रवाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading