April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उमरिया में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन


    जिले में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं बिजली दरों में वृद्धि तथा रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में आज गांधी चौक, उमरिया में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी विजय कोल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
     धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंजी विजय कोल ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने परिवहन खर्च बढ़ा दिया है, जिससे दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं। वहीं बिजली दरों में वृद्धि से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। इसके साथ ही रसोई गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।

           प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर उमरिया को सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल एवं बिजली दरों में तत्काल कमी करने, गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं करती है, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में और भी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
कार्यक्रम में संजय अग्रवाल, प्रदीप तिवारी, असलम शेर, अनुराग सिंह अम्बुज, संतोष सिंह जी, मनीष सिंह बरकड़े, विक्रम प्रताप सिंह, पंकज गौतम, सीताराम सूर्यवंशी, पीडी प्रभाकर, प्रीतम पाठक, तिलक राज सिंह, वीरेंद्र सिंह सेंगर, मो नईम, राजेश कोल, लक्मण कुशवाहा, डॉ बेटी बाई रजक, मिथलेश राय, रवि मिश्रा, गौरी शंकर मिश्रा, विजय सिंह, मनोहर सिंह मरावी, सुखसेन कोल,  रामगोपाल दाहिया, एड पुष्पराज सिंह आदि लोगों ने सम्बोधित किये।

कार्यक्रम में अजय सोमवंशी, लाल भवानी सिंह, कमलेश राय, सुखराज सिंह, बहोरी साहू, रहीश मंसूरी, राजेंद्र तिवारी, रामकिंकर पाल, झल्लू कोल, किशोर सिंह, दुर्गेश साहू, विजय यादव, अरुण सिंह मार्को, दीपक नायक, संतोष सिंह राठौर, अनुराग महरा, रेवा महार, सनत कुमार महार, माया सिंह, अंजू सिंह, भोला यादव, वंश स्वरुप शर्मा, सत्य देव शर्मा, सोहन लाल यादव, इंद्र कुमार महरा, भूपत सिंह, सोमचंद सिंह, मयंक प्रताप सिंह, सूरज कुमार यादव, ध्रुव सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, मुन्ने लाल प्रजापति, मंगल सिंह, कृष्ण पाल सिंह राठौर, राजेश तिवारी, राजेश शुक्ला, सत्य प्रकाश साहू, येशोराम सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एड शिशुपाल यादव  ने किया।

अन्य ख़बरें

भोपाल में एसटीएफ कमांडो की मॉकड्रिल के दौरान हार्ट अटैक से मौत

Newsdesk

बंगाल एसआईआर: न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

Newsdesk

गोहलपुर में शराब दुकान को लेकर विरोध, प्रशासन बोला, नियमों के तहत हो रहा संचालन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading