April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

बालाघाट,वृद्ध माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण अधिकरण, बालाघाट द्वारा भटेरा चौकी स्थित वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

      इस अवसर पर अधिकरण के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती मंजूलता महोबिया, सुलह अधिकारी अधिवक्ता बी.आर. भैरम, सदस्य श्रीमती फिरोजा खान, पुलिस हमदर्द सेल के शैलेन्द्र शुक्ला एवं श्रीमती रुपरेखा नगपुरे उपस्थित रहे ।

      निरीक्षण के दौरान टीम ने वृद्धाश्रम में मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अधिकरण द्वारा वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था करने, आवश्यक रैक (अलमारी) लगाने, स्वच्छ एवं आरामदायक गद्दे उपलब्ध कराने, टीवी नियमित रूप से चालू रखने, शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने, गर्मी को देखते हुए कूलर की व्यवस्था करने तथा पीने के लिए ठंडे पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

     अधिकरण ने संबंधित प्रबंधन को निर्देशित किया कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी देखभाल एवं आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

अन्य ख़बरें

बंगाल एसआईआर: न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

Newsdesk

गोहलपुर में शराब दुकान को लेकर विरोध, प्रशासन बोला, नियमों के तहत हो रहा संचालन

Newsdesk

वाहन चेकिंग में खुला बाइक चोरी का राज, चालान कटवाने की जल्दबाजी ने पहुंचाया हवालात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading