April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बाणगंगा पार्क में स्टेट मॉनिटरिंग टीम का निरीक्षण, महिला समूहों के कार्यों की सराहना


शहडोल 07 अप्रैल 2026- नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा स्वच्छता, हरित विकास एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को एक बार फिर सराहना मिली है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के निर्देशन में शहर के प्रमुख स्थलों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी क्रम में बाणगंगा स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में शहरी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का स्टेट मॉनिटरिंग टीम ने निरीक्षण किया। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत “अमृत मित्र स्व सहायता समूह” की महिलाओं को पार्क में वृक्षों की देखरेख, कटाई-छंटाई, सिंचाई, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा “वुमन फॉर ट्री” अभियान के तहत पौधरोपण एवं संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
निरीक्षण के दौरान टीम ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे समर्पित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रेरणा भी प्रदान की गई। टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि निरंतर मेहनत और सामूहिक प्रयासों से नगर पालिका परिषद शहडोल राज्य स्तर पर उत्कृष्ट पहचान बना सकता है।
इस अवसर पर राज्य निगरानी समिति (अमृत मित्र परियोजना) के सदस्य श्री विवेक शर्मा, एनयूएलएम नोडल अधिकारी श्री सत्यकाम मिश्रा एवं सोशल एक्सपर्ट श्री शेखर निम्बालकर सहित स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

अन्य ख़बरें

दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने से लगभग 100 फूड पॉइजनिंग के शिकार

Newsdesk

दादा ने१९४६ में खरीदा था जमीन ,में खरीदार का कब्जा

Newsdesk

अवैध मुरूम उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading