35.1 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उप्र : बाघ के हमले में 2 लोग घायल

लखीमपुर खीरी, 18 मार्च (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सामाजिक वानिकी क्षेत्र के पास सुंदरपुर गांव में एक बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें 2 लोग घायल हो गए हैं। बाघ ने जब हमला किया तब ये लोग गóो के खेत में काम कर रहे थे। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के प्रभागीय अधिकारी समीर कुमार ने कहा कि भगवंदिन (42) और ध्रुव कुमार (25) पड़ोस के अयोध्यापुर गांव के रहने वाले हैं। वे एक गन्ने के खेत में काम करने के लिए गए थे। उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला कि वहां एक बाघ है। तभी अचानक बाघ ने भगवंदिन पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद मदद के लिए चिल्लाए ध्रुव को भी बाघ ने घायल कर दिया।

कुमार ने कहा कि खेत में बाघ के पैरों के निशान मिले हैं। हमने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे खेत से दूर रहें और समूहों में काम करें।

वन अधिकारियों का कहना है कि यह एक आकस्मिक हमला था क्योंकि बाघ घायल किए गए व्यक्ति को अपने साथ जंगल में खींचकर ले जाने की बजाय मौके पर ही छोड़ गया।

पिछले एक साल में यह इस तरह का पहला हमला है। इससे पहले दिसंबर 2019 में सुंदरपुर गांव में बाघ ने एक किसान पर हमला करके उसे मार डाला था। जिले के इस सामाजिक वानिकी क्षेत्र में 10 से ज्यादा बाघ हैं।

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

नगरीय निकायो में 15,16 एवं 18 जून को आयोजित होंगे जन कल्याण शिविर

Newsdesk

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता : नपाध्यक्ष

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading