28.3 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

होटल जायसवाल इन का भव्य रूप से हुआ शुभारंभ
विधायक, पूर्व मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने की


सी टाईम्स बालाघाट वारासिवनी   जिले के वारासिवनी में महात्मा गांधी काम्प्लेक्स में होटल जायसवाल इन का भव्य रूप से अक्षय तृतीया के अवसर पर १९ अप्रैल रविवार को शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, व्यवसायी सहित प्रबुद्धजनों ने शामिल होकर होटल संचालक प्रतीक शिव जायसवाल को बधाई देते हुए व्यापार में तरक्की करने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वारासिवनी क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल, बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम देशमुख, पूर्व नपाध्यक्ष धवल मॉडल, पूरनसिंह भाटिया, पार्षद रविन्द्र रूसिया, छगन हनवत, मनोज टेंभरे, पुष्पा निरंजन बिसेन, अनिल खंडेलवाल, रजनीश नायडू, डॉ. नीरज अरोरा, पूर्व मंडी अध्यक्ष अजय बिसेन, सुरेश सिंगारे, शरद जैन, सादिक कुरैशी, एड. निर्दोष बिसेन, अनिल ब्रम्हे, अनुराग जायसवाल, संतोष जायसवाल, प्रदीप नागेश्वर, सिद्धार्थ जायसवाल, देवराम बर्वे, गौतम कोठारी, सुनील खोटेले, अनिल अग्रवाल, सुदीप जैन, प्रेमलाल लिल्हारे, चन्द्रकुमार भाटिया, किशोर लिल्हारे, आदित्य तिवारी, हरीष रंगलानी, प्रेम नारायण दुबे, तिलक सोनवाने, फूलचंद कोल्ते, विनय नगपुरे, सखाराम सर्राठे, अरूण लान्गे, पंचम हनवत, एड. मुकुन्द राव, सुदेश धार्मिक, सुनील पिपरेवाल, अनीश मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी, अनिरूद्ध दुबे, संदीप मिश्रा, सुनील जायसवाल,अमर आरमर सहित अन्य शामिल हुए। 
इस अवसर पर दोपहर १२.३० बजे से जायसवाल परिवार के लोगों के द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रिबन काटकर होटल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आमंत्रित अतिथियों ने होटल का अवलोकन कर सराहना की।
इस दौरान सभी अतिथियों को बबीता शिव जायसवाल, अनिता अशोक जायसवाल, संगीता प्रमोद जायसवाल, प्रतीक जायसवाल ,पारुल जायसवाल सहित जायसवाल परिवार ने आभार व्यक्त किया। 
————-

अन्य ख़बरें

बच्चियों का पीछा कर परेशान करने वाले बदमाश को लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया

Newsdesk

बरगी नहर में 3 बच्चियां बहीं, सालीवाड़ा की घटना

Newsdesk

बच्चों को राहत : नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading