25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इन्दौर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए बालाघाट के खिलाड़ियों का चयन



खेल और युवा कल्याण विभाग के जिला कराटे प्रशिक्षण केंद्र में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता जिला इंडियन कराटे संघ के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसमें जिले सहित विभिन्न विकासखंडों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश पाठक उपस्थित रहे, जबकि समापन समारोह में मध्य प्रदेश पिछड़ा आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन ने उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता का आयोजन जिला कराटे संघ के अध्यक्ष श्री तपेश असाटी के निर्देशन में किया गया। जिला कराटे प्रशिक्षक सजिन्द्र कृष्णन ने बताया कि प्रतियोगिता में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कराटे सेंटर के लगभग 25 खिलाड़ियों सहित कटंगी, मलाजखंड, किरनापुर और बेहर जैसे विकासखंडों से करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका में जिला कराटे प्रशिक्षक सजिन्द्र कृष्णन के साथ श्री दिनेश कोरै, श्री रूपेन्द्र बनकर, सुश्री रूपल गौतम, खुशी मुनेश्वर, परेश कुथै, तनु वामनकर और जय श्री सोनवाने ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुलना स्टेडियम कराटे सेंटर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर और केडेट वर्ग में सर्वाधिक स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शिवाय वासनिक, सीरत भगत, मानस अविनाशी, सत्यम बर्वे, आराध्य तिवारी, वंश लिल्लारे, अविका बघेल, त्विषा सोमनकर, आराध्या भागडकर, श्रुतकीर्ति छारी, सईद आहिल अली, केनिशा खजरे, कृति पटले, सांझ मोतीचूर, प्रियांश तिलासे, आदविक बोपचे, आदित्य राणा, करन चौधरी, मेघ बिसेन, विहान ऐलकर, समीर मोतीचूर, आरव साठे, आदर्श गुप्ता, तेजस्वी शर्मा और इसराख शेख शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी श्री राहुल बरेसा, जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष श्री नरेश धुवारे, आकाशवाणी बालाघाट से श्री धीरज, खेल प्रवक्ता श्री अजय ठाकुर, वरिष्ठ पीटीआई श्री कमल तिलासे, आलियाकन्हार क्लब के श्री शैलेंद्र यादव सहित खेल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दीं।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading