33.7 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ओपन कैंपस रोजगार मेले में उत्साहपूर्वक कॉलेज के विद्यार्थियों ने कराए पंजीयन*


*शहडोल।* मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा द्वारा निर्देशित पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में दिनांक 22.04.2026 को स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा महाविद्यालय के कर्मठ प्राचार्य   डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी के कुशल मार्गदर्शन  में एक दिवसीय ओपन कैंपस रोजगार मेले का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । आयोजन से पूर्व श्रद्धेय प्राचार्य महोदय,  आयोजन के अतिथि, एपीएम एच.आर प्राइवेट लिमिटेड के रोजगार सलाहकार श्री अमोल शिंदे जी ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किया। श्री शिंदे का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया । छात्रा/ छात्राओं के रोजगार पंजीयन से पूर्व श्री शिंदे  जी ने सभा में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं को  रोजगार हेतु आवश्यक  अहर्ता , संबधित मानदेय एवं नियोक्ता द्वारा कर्मचारियों को दी जाने वाली  सुविधाओं से अवगत कराया एवं छात्रा/छात्राओं से मुक्त वार्ता के दौरान संबंधित रोजगार में आने वाली समस्या एवं संशय का समाधान किया । छात्रा/छात्राओं ने भी अपने प्रश्न रखे जिनका निदान श्री शिंदे ने किया । छात्र छात्राओं को जॉब रॉल में अप्रेंटिस ट्रेनिंग/ट्रेनी ऑपरेटर के लिए रोजगार प्रस्ताव  रखे गए जिसमें वी- मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड,          एंड्यूरेंस टेक्नोलॉजी लिमिटेड, सेंसर इंजीनियरिंग लिमटेड उमरगांव, बलसाड़ गुजरात की कंपनी शामिल हैं। छात्रा छात्राओं से वार्ता के दौरान कार्यक्रम की अगुआई कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी द्वारा  सभी को पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया तथा रोजगार मेले को सुनहरा अवसर बताया गया । अतिथियों के व्याख्यान उपरांत छात्र/छात्राओं अपने पंजीयन कराए एवं आए हुए एच.आर की टीम को आवश्यक अहर्ता संबधी जानकारी दी। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो.उत्तम सिंह              आई. क्यूं .ए.सी  प्रभारी प्रो गजेंद्र परतें , डॉ लवकुश दीपेंद्र  डॉ यदुवीर मिश्रा, डॉ अर्चना जायसवाल           डॉ मुनौवर अली. डॉ रागनी गुप्ता      डॉ दिलीप शुक्ला, डॉ जसीम अहमद सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी का विशेष सहयोग रहा । इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो शुभांगी गुप्ता ने सभी का आभार किया।

अन्य ख़बरें

बच्चियों का पीछा कर परेशान करने वाले बदमाश को लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया

Newsdesk

बरगी नहर में 3 बच्चियां बहीं, सालीवाड़ा की घटना

Newsdesk

बच्चों को राहत : नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading