38.5 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बैहर विधानसभा फतह करने मोहन का मिशन चालू
भगत नेताम बने आयोग के सदस्य


सी टाईम्स न्यूज बालाघ  मध्य प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव ने विगत 2 कई वर्षों से प्रतीक्षारत आयोग अध्यक्षों के नाम की कल घोषणा किया है जिसके तहत उन्होंने अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के नाम पर मुहर लगाई है। वे दो बार अनूपपुर सीट से विधायक रहे और कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
            इसी के तहत आयोग के सदस्य के तौर पर बैहर से 2 बार के पूर्व विधायक भगत नेताम को विशेष रूप से इस जाति के समीकरण को साधने हेतु नियुक्ति किया है । ज्ञात हो कि पूर्व में भगत नेताम के पिताश्री स्वर्गीय सुंधवा सिंह नेताम मध्य प्रदेश शासन में मंत्री रह चुके है ।
   नेताम की इस नियुक्ति से ये साबित हो रहा है कि प्रदेश के मुखिया इस बार आने वाले विधानसभा चुनाव में विगत 8 वर्षों से जनता का सेवक के रूप में उपेक्षित बैहर विधानसभा को सत्ता में लाकर अपने मंत्रीमंडल में शामिल कर क्षेत्र को कई प्रकार की नई ओर जिले बनाने की सौगात देने की फिराक में है । वैसे भी पिछले चुनाव में भगत नेताम तो जीत ही गए थे लेकिन किस्मत ओर आंकड़े ने फेल कर दिया पर इस बार लगता है कि किस्मत का सितारा नेताम के जी के साथ चल रहा है । बरहाल नेताम क्विज नियुक्ति से विपक्ष घबराया हुआ है तो वही क्षेत्र के साथ जिले के चाहने वालों ने घर पहुंचकर भगत भैया को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई के साथ शुभकामनाएं दी है ।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा 3 मई को नारद जयंती पर अनूपपुर में भव्य आयोजन मेधावी छात्र-छात्राओं व पत्रकार होंगे सम्मानित

Newsdesk

कोतमा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का भव्य स्वागत

Newsdesk

स्लीमनाबाद पुलिस ने किया हाईवे पर हुई अंधी हत्या का खुलासा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading